{"_id":"6af619df6c6cc15a240c715b","slug":"a-free-health-check-up-camp-will-be-held-on-the-15th-in-dublu-chail-solan-news-c-176-1-sln1017-184317-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चायल के डुबलू में 15 को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चायल के डुबलू में 15 को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रीजी परिवार ट्रस्ट की ओर से 15 नवंबर को डुबलू बस स्टैंड ग्राम पंचायत बलोग में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत बलोग के प्रधान और एकता महिला ग्राम संगठन, बलकोठी-डुबलू की ओर से श्रीजी परिवार ट्रस्ट के समक्ष क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद यह निर्णय लिया। शिविर में शिमला से अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान हड्डियों एवं जोड़ संबंधी रोगों के विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य जांच करेंगे तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।