{"_id":"6aababd52ec5bac3ef0b2e2e","slug":"video-solan-government-college-nss-blood-donation-camp-30-units-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय सोलन में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दान की 30 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय सोलन में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दान की 30 यूनिट रक्त
Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:29 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से निफा हिमाचल और लायंस क्लब सोलन के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, युवाओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ‘मानव सेवा ही परम धर्म है’ के संदेश को रेखांकित करते हुए इस तरह के आयोजनों की सराहना की।
प्राचार्य ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष एमजेएफ लायन रविंदर बावा, सचिव एमजेएफ लायन डॉ. आर.के. सूद, कोषाध्यक्ष लायन शक्ति अवस्थी, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मदन शर्मा और लायन रविंदर गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी और डॉ. त्रिवेणी शर्मा ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ऐसे सामाजिक अभियानों को मजबूती मिलती है।
शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।