{"_id":"6af804d6810ac79da9011c24","slug":"video-solan-blood-donation-camp-nehru-jayanti-old-dc-office-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेहरू जयंती पर सोलन में रक्तदान शिविर, पुलिस कर्मियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू जयंती पर सोलन में रक्तदान शिविर, पुलिस कर्मियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:21 PM IST
Link Copied
नेहरू जयंती के अवसर पर सोलन हेल्पिंग सोसायटी की ओर से पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्थानीय युवाओं और पुलिस कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
जानकारी के अनुसार, शिविर में अब तक करीब सात लोग रक्तदान कर चुके हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की टीम रक्त संग्रहण का कार्य कर रही है।
इस शिविर में पुराने उपायुक्त कार्यालय स्थित लाइब्रेरी में आने वाले युवाओं के साथ ट्रैफिक पुलिस और महिला थाना के कर्मचारी भी शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, शिविर शाम चार बजे तक चलेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें पहुंचकर रक्तदान कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।