Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In many villages of Gulhadi Panchayat, darkness persists even when the lights are switched on.

Solan News: गुल्हाड़ी पंचायत के कई गांव में बिजली जलाकर भी रहता है अंधेरा

Sun, 15 Nov 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 15 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
In many villages of Gulhadi Panchayat, darkness persists even when the lights are switched on.
गुल्हाडी पंचायत मे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित I संवाद
विधायक ने दिए समाधान के निर्देश, गुल्हाड़ी पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 19 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांव में एंबुलेंस रोड की हालत खस्ता, मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। गुल्हाड़ी पंचायत के गुलाबपुर, जुमटी, ठंडे का ठाकुरद्वारा सहित आसपास के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के प्रति नाराजगी जताई। धर्मपुर ब्लॉक की गुल्हाड़ी पंचायत में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीण मनसा राम ने बताया कि गांव में बिजली की समस्या इतनी गंभीर है कि शाम के समय बल्ब जलने के बावजूद पर्याप्त रोशनी नहीं होती। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड कार्यालयों के कई बार चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को तुरंत समस्या दूर करने और इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में छह पंचायतों के लोगों ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें लो वोल्टेज की समस्या दूर करने और कच्चे रास्तों को एंबुलेंस सड़क में बदलने की मांग प्रमुख रही। कार्यक्रम में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस दौरान सुक्की जोहड़ी स्थित ठंडे का ठाकुरद्वारा से गुल्हाड़ी तक ब्रिटिशकालीन रास्ते को सड़क में बदलने की मांग भी उठी। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क बनने से करीब आधा दर्जन छोटे-बड़े गांवों को लाभ मिलेगा। सबसे पहले ठंडे का ठाकुरद्वारा निवासी मीरा ने सीवरेज समस्या दूर करने और रास्तों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग रखी। वहीं, आंजी मातला पंचायत के कोलू का खेच गांव निवासी शैली शर्मा ने प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी, जर्जर भवन और गांव की डिस्पेंसरी में कर्मचारियों की कमी के कारण बंद रहने का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमटी निवासी एवं सीआरपीएफ कर्मी हीरा सिंह ने जुमटी से गुलाबपुर तक एंबुलेंस सड़क बनाने की मांग की। वहीं, गुलाबपुर निवासी मनसा राम ने चार से पांच घरों में बिजली की समस्या दूर करने की गुहार लगाई।
गुल्हाड़ी पंचायत के उपप्रधान दिनेश गोवर्धन ने सुक्की जोहड़ी से कंडा-काटल तक करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क के निर्माण में देरी का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण वर्ष 2024 में शुरू हुआ था और इसे डेढ़ वर्ष में पूरा किया जाना था, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बावजूद काम अधूरा है।
इस पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बताया कि सड़क निर्माण में कई स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की समस्या आ रही है, जिसके चलते देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि विकास कार्यों के लिए पंचायत को साढ़े सात लाख रुपये दिए गए हैं। पहले इस राशि का उपयोग किया जाए, इसके बाद अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

बाल दिवस पर दो महिलाओं की गोद भराई
कार्यक्रम के दौरान बाल दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर की महिला कर्मचारियों ने विधायक विनोद सुल्तानपुरी की मौजूदगी में अनुपमा और कल्पना की गोद भराई की रस्म अदा की। इसके बाद बच्चों ने विधायक को फूलों की कलियां भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने भी बच्चों को हार पहनाकर सम्मानित किया।


विभिन्न विभागों ने लगाईं प्रदर्शनियां
कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य और वन विभाग की ओर से प्रदर्शनियां लगाई गईं। वन विभाग की धर्मपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलम ठाकुर ने विधायक को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

गुल्हाडी पंचायत मे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित I संवाद

गुल्हाडी पंचायत मे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित I संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed