Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP expresses outrage over the poor state of healthcare services; to hold a protest demonstration on November 18.

Solan News: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भाजपा का रोष, 18 नवंबर को करेगी धरना-प्रदर्शन

Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP expresses outrage over the poor state of healthcare services; to hold a protest demonstration on November 18.
भाजपा शहरी मंडल सोलन की बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
शहरी मंडल ने मासिक बैठक के दौरान लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने शहर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। मंडल 18 नवंबर को धरना-प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करेगा। यह फैसला मंडल कार्यालय ''कमलम'' में मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में लिया गया।
बैठक में सोलन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस दौरान पिछले एक माह की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। बैठक में सोलन की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं और आवश्यक दवाइयों की कमी पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग उठाते हुए 18 नवंबर को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर और संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल, दिनेश शुक्ला, अभिषेक ठाकुर और जगदीश गर्ग सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अलावा रेनू कलसी, लाविका, बादल नाहर, प्रिया कंपोज, राहुल शर्मा, राज तिलक नेगी, सोनम नेगी, विशाखा, अमर सिंह ठाकुर, विपिन कपूर, उर्मिल चौहान, तरुणा शर्मा, ज्योति ठाकुर, अमर सिंह गर्ग, एसपी शर्मा, अशोक ठाकुर, अनोखी राम शर्मा, विनीत सिंह और अमन पांडे भी उपस्थित रहे। अंत में मंडल महामंत्री संजय मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed