{"_id":"6af85f77cb301615e7008730","slug":"due-to-a-shortage-of-rooms-the-timings-for-the-girls-school-in-solan-have-been-changed-classes-will-now-be-held-in-two-shifts-solan-news-c-176-1-ssml1041-184452-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कमरों की कमी के चलते कन्या स्कूल सोलन की बदली टाइमिंग, अब दो सत्रों में लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कमरों की कमी के चलते कन्या स्कूल सोलन की बदली टाइमिंग, अब दो सत्रों में लगेंगी कक्षाएं
Sun, 15 Nov 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
जूनियर सेशन 9 से 3 बजे, सीनियर की 10:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं
कमरों की कमी से रहती है दिक्कतें, 1200 से ज्यादा छात्राएं पढ़ रहीं स्कूल में
इससे पहले 8:30 बजे से शुरू होती थी कक्षाएं, सर्दी से बदली टाइमिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन (माल रोड) में छात्राओं की बढ़ती संख्या और कमरों की कमी के चलते स्कूल प्रशासन ने समय सारिणी में बदलाव किया है। ठंड के मौसम और स्कूल की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अब कक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। स्कूल का संचालन दो अलग-अलग सत्रों में किया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत जूनियर वर्ग की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी, जबकि सीनियर वर्ग की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। इससे पहले स्कूल का समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित था। ठंड और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है।
विद्यालय में वर्तमान में 1200 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। छात्राओं की संख्या के अनुपात में स्कूल भवन में कमरों की कमी है। पर्याप्त क्लासरूम उपलब्ध न होने के कारण सभी कक्षाओं का एक साथ संचालन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने अलग-अलग सत्रों में कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
समय सारिणी में बदलाव से छात्राओं और अभिभावकों को अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करना होगा। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि नई व्यवस्था से कमरों की कमी के बावजूद पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी।
कोट
विद्यालय में छात्राओं की संख्या 1200 से अधिक है और इसके अनुपात में कमरों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल की टाइमिंग बदली गई है, ताकि सभी छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें। - अल्पा मलिक शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन