{"_id":"6af80f1f0cf49346330d103b","slug":"video-sarkar-gaon-ke-dwar-program-in-gulhari-panchayat-solan-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: धर्मपुर की गुल्हाड़ी पंचायत में सजा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, छह पंचायतों के लोगों की सुनी जा रहीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: धर्मपुर की गुल्हाड़ी पंचायत में सजा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, छह पंचायतों के लोगों की सुनी जा रहीं समस्याएं
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:04 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश सरकार के जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विकास खंड की गुल्हाड़ी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की छह पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।
कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं।
विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गईं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि विनोद सुल्तानपुरी ने विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से विभागों की योजनाओं और गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मातृवंदना के साथ की गई। इस दौरान छह पंचायतों से पहुंचे लोगों को अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन तथा संबंधित विभागों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।
‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक प्रशासन और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।