{"_id":"6af7fdc090c42b05700219cd","slug":"video-congress-desh-bachao-vote-bachao-campaign-solan-november-17-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में 17 नवंबर से कांग्रेस का ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान, पंचायतों में जाकर लोगों को करेगी जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में 17 नवंबर से कांग्रेस का ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान, पंचायतों में जाकर लोगों को करेगी जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:50 AM IST
Link Copied
कांग्रेस पार्टी जिले में 17 नवंबर से ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता पंचायतों में जाकर लोगों को उनके मतदान के अधिकार और वोट की सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।
यह जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ऑब्जर्वर कमल कांत शर्मा ने सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।
कमल कांत शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों और पंचायतों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि पार्टी के आरोपों के अनुसार देश के कई राज्यों में मतदाता सूचियों से लोगों के नाम जबरन हटाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी तय करेगी कि अभियान के तहत कौन-कौन से पदाधिकारी और कार्यकर्ता फील्ड में जाएंगे। इसके बाद उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी।
कांग्रेस का यह अभियान 17 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। पार्टी का उद्देश्य लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करना और मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति जांचने के लिए प्रेरित करना है।
कमल कांत शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर अभियान की तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ता पंचायतों में पहुंचकर लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।