{"_id":"67fcc2bf476bc9d7a10451fa","slug":"video-police-arrested-the-accused-in-the-case-of-looting-truck-drivers-2025-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दबोचा आरोपी
बद्दी के थाना व बरोटीवाला में ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला पंजाब के मोहाली जिले के मुल्लापुर निवासी आरोपी फतेह सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। इसका दूसरा साथी हरियाणा के मंडावाला का रहने वाला है। इसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि पिछले 6 अप्रैल बद्दी में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो रहा था जो पुलिस की वर्दी पहन कर बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को नो पाकिंग के नाम पर मारपीट व लूटपाट कर रहा थे। इन आरोपियों ने 6 अप्रैल को झाड़माजरी में एक ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लूटे। 8 अप्रैल को थाना गांव में एक ट्रक चालक से 10 हजार रुपये नकद तथा ट्रक चालक को मोबाइल फोन पेट्रोल पंप से ऑनलाइन पैसा देकर उनसे कैश लिया था। इन आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर यह बोल कर पैसा लिया कि उनकी कोई रोगी पीजीआीई में भर्ती है। यहां पर 30500 रुपये ले लिए। 12 अप्रैल को थाना गांव में एक ओर घटना हुई जिसमें राजस्थान के ट्रक चालक के साथ लूटपाट की। इस चालक का एटीएम का यूज करके 40 हजार रुपये निकाले व 2200 रुपये कैश लूटा। इस दिन झाड़माजरी में दिन के समय एक ट्रक चालक से दस हजार रुपये छीने। आरोपी फतेह सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। अन्य आरोपी मंडावाला का स्थानीय व्यक्ति अभी फरार है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।