{"_id":"6ad07782b930b6bed50e2203","slug":"video-mukesh-sharma-counterattacks-bjp-guarantees-solan-congress-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: मुकेश शर्मा बोले- भाजपा बताए, केंद्र सरकार ने कितनी गारंटियां पूरी कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: मुकेश शर्मा बोले- भाजपा बताए, केंद्र सरकार ने कितनी गारंटियां पूरी कीं
Ankesh Dogra
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:19 PM IST
Link Copied
प्रदेश सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर भाजपा के धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने भाजपा से सवाल किया कि वह पहले बताए कि केंद्र सरकार ने अब तक अपनी कितनी गारंटियां पूरी की हैं। सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार के कामकाज का बचाव करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) और सुख आश्रय योजना का उल्लेख किया।
मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस की गारंटी सबसे पहले पूरी की। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने ऐसी कई योजनाएं भी शुरू की हैं, जिन्हें चुनावी गारंटी के रूप में घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने सुख आश्रय योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए भी काम कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र सरकार की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार, प्रदेश सरकार अपने राजस्व के स्रोत तैयार करने पर काम कर रही है।
सोलन में भाजपा ने प्रदेश सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और सरकार को इनका जवाब देना चाहिए।
इसी मुद्दे पर मुकेश शर्मा ने भाजपा से केंद्र सरकार की गारंटियों का हिसाब मांगते हुए कांग्रेस सरकार की योजनाओं और फैसलों को सा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।