{"_id":"6a27eea88b6d241eae0a6ffd","slug":"video-jharmajri-industry-fire-baddi-loss-of-crores-property-damaged-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के झाड़माजरी स्थित उद्योग में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के झाड़माजरी स्थित उद्योग में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी स्थित एक उद्योग में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की सूचना सुबह 4:09 बजे अग्निशमन विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल कर्मी मात्र 8 मिनट में मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां और 15 कर्मचारी तैनात किए गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और उसे आसपास के उद्योगों तक फैलने से रोक दिया गया। कंपनी के जीएम नीरज त्यागी के अनुसार आग में ऑटोमेटिक पॉलिशिंग मशीन, प्लेटिंग प्लांट, लेजर मशीन, प्रिंटिंग मशीनें, टेस्टिंग उपकरण, कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार उद्योग को करीब 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ऑफिसर हेम राज ने बताया कि विभाग की तत्परता से करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।