{"_id":"6ae85ea0161f35b63406034e","slug":"video-environment-protection-volleyball-tug-of-war-competition-thodo-ground-solan-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ठोडो मैदान में खेल प्रतियोगिता शुरू, हर पॉइंट पर लगेगा एक पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ठोडो मैदान में खेल प्रतियोगिता शुरू, हर पॉइंट पर लगेगा एक पेड़
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:27 PM IST
Link Copied
खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सोलन के ठोडो मैदान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एक निजी अकादमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में लड़कों के लिए वॉलीबाल और लड़कियों के लिए रस्साकशी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
इस आयोजन में सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता की खास पहल यह है कि इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन को पौधारोपण से जोड़ा गया है। वॉलीबाल मुकाबलों में जितने पॉइंट बनेंगे, अकादमी की ओर से उतने ही पेड़ लगाए जाएंगे।
इसके अलावा लड़कियों के लिए आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में जितनी युवतियां हिस्सा लेंगी, उनकी संख्या से 10 गुना अधिक पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस तरह खेलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अनूठी पहल की गई है।
अकादमी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। खेलों के साथ पौधारोपण को जोड़कर युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के अभियान का हिस्सा बनेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।