{"_id":"6ae87c5d1bed360ee909ebe2","slug":"work-on-widening-of-sai-road-and-construction-of-drains-in-baddi-has-been-expedited-solan-news-c-176-1-ssml1044-183559-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में सांई रोड के चौड़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में सांई रोड के चौड़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य तेज
Tue, 03 Nov 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बद्दी – साई मार्ग पर हुई रिमेटलिंग- संवाद ।
वाटर टैंक से दावत चौक तक 90 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के लिए नगर निगम बद्दी ने सांई रोड के चौड़ीकरण और नालियों के निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। परियोजना के तहत वाटर टैंक से दावत चौक तक सड़क के बाईं ओर नाली निर्माण का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, पूरे मार्ग पर मेटलिंग (सड़क सुदृढ़ीकरण) का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे जर्जर सड़क की स्थिति में सुधार होगा और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा सांई रोड के अन्य हिस्सों में भी सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण जारी है। इससे जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सांई रोड क्षेत्र का प्रमुख और व्यस्त मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही होती है। सड़क की खराब स्थिति और उचित निकासी व्यवस्था न होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी।
इनसेट
मानकों के अनुरूप हो रहा निर्माण कार्य : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। निगम का उद्देश्य शहर में बेहतर सड़क संपर्क और मजबूत जल निकासी व्यवस्था विकसित करना है। परियोजना पूरी होने के बाद सांई रोड पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।