Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Prices of refined oil, cooking oils, and pulses have seen a manifold increase ahead of Diwali.

Solan News: दिवाली से पहले रिफाइंड, तेल व दालों के दामों में हुई कई गुना बढ़ोतरी

Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
करीब एक माह में 25 से 40 फीसदी तक बढ़ गए दालों व रिफाइंड के दाम
विज्ञापन

राजमा, उड़द, काबूली चना आदि के दाम 170 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों और दालों की आपूर्ति में आई है रुकावट
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। त्योहारी सीजन व दिवाली से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों और दालों की आपूर्ति में आई रुकावट के चलते खाद्य वस्तुओं के दामों में कई गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। बाजारों में दालों के दामों में अचानक 20 से 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है इससे गृहिणियों की रसोई का बजट खराब हो गया है। लोग 100 से 180 रुपये तक दालें खरीदने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी राजमा, काला चना, काबुली चना, उड़द दाल सहित रिफाइंड तेल, सरसों तेल, बताशे आदि के दामों में हुई है। बीते दिनों जहां राजमा के दाम 120 से 140 रुपये प्रतिकिलो थे त्योहारी सीजन में बढ़कर 180 रुपये प्रतिकिलो तक हो गया है। दालों के दाम अचानक बढ़ने से लोग कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं लोगों का कहना है कि दाम बढ़ने से जेब पर बोझ पड़ रहा है। दुकानों में आए कई ग्राहक दाम पूछकर ही लौट रहे हैं।
वहीं शहर के बाजारों में वर्तमान में चना दाल के दाम 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो, अरहर की दाल 110 से 160 रुपये प्रतिकिलो, काली उड़द दाल 120 से 140 रुपये प्रतिकिलो, धुली उड़द दाल 120 से 150 रुपये प्रतिकिलो, साबुत मूंग 100 से 130 रुपये, धुली मूंग 110 से 150, मसूर दाल 75 से 100, काबुली चना 100 से 140, काला चना 80 से 100, राजमा 120 से 180, सफेद मटर 60 से 90, लोबिया 100 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक बने हुए हैं। हालांकि दालों की गुणवत्ता के अनुसार दाम कम-ज्यादा है कम गुणवत्ता वाली दालों के दाम अधिक गुणवत्ता वाली दालों के दाम से कम हैं। वहीं रिफाइंड तेल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि होलसेल व्यापारियों का कहना है कि तेल की पैकेजिंग में बदलाव हुए हैं पहले 700 ग्राम की पैकिंग होती थी लेकिन अब एक लीटर की पैकिंग बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत बाजार में 160 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
विज्ञापन


इनसेट

अंतरराष्ट्रीय स्तर में जारी युद्ध कारण
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध का असर अब खाद्य वस्तुओं के दामों पर पड़ रहा है। अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए भारत हर साल बड़ी मात्रा में दालों का आयात दूसरे देशों से करता है। युद्ध के कारण आयात में कमी और देरी आई है इससे दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। - राजेंद्र सिंह, होलसेल कारोबारी के मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

त्योहारी सीजन में बड़ी मांग
त्योहारी सीजन के दौरान दालों के दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। दालों की मांग बढ़ी है, खासकर चना दाल की मांग बहुत ज्यादा है इससे बेसन बनाया जाता है और बेसन से कई तरह की मिठाइयां बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। सप्लाई कम होने और मांग ज्यादा होने के कारण दाम बढ़े हैं। - राजीव गुप्ता, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed