{"_id":"6ae890f470d2096fa401553c","slug":"cbse-national-volleyball-competition-12-teams-reach-the-semi-finals-solan-news-c-176-1-sln1009-183602-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 12 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 12 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
Tue, 03 Nov 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
किपस सनवारा स्कूल मे वालीवाल की टीमो मे सघर्षपूर्णमुकाबले I सत्रोत :स्कूल प्रबन्धन
अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में चल रही सीबीएसई नेशनल बॉयज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न आयु वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग की कुल 12 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-19 वर्ग: डीएन चोपटा स्कूल ने लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली को हराया। विद्या वर्ल्ड स्कूल ने राहुल इंटरनेशनल स्कूल, फेलोशिप मिशन स्कूल जयपुर ने एनी बेसेंट स्कूल और डॉ. एआई मेमोरियल स्कूल वाराणसी ने वेलामल विद्यालय को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अंडर-17 वर्ग: सेंट स्टीफंस स्कूल झारखंड ने एमआर सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संजीवनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल राजस्थान ने वेलामल विद्यालय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने एमएच पब्लिक स्कूल और शाह सतनाम जी सिरसा स्कूल ने श्री विद्या निकेतन इंटरनेशनल स्कूल तिरुपति को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अंडर-14 वर्ग: कदम पब्लिक स्कूल ने संजीवनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल राजस्थान, वेलामल विद्यालय ने चांदनी पब्लिक स्कूल उत्तर प्रदेश, डीएन चोपटा स्कूल ने राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र कर्नाटक और हील स्कूल इलुरु ने एचडी पब्लिक स्कूल को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले सीबीएसई के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पुष्कर वोहरा और तकनीकी प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय की देखरेख में करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के सीईओ संजीव मैनरा, प्रबंध निदेशक हीरा सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।