{"_id":"6a82ad98e9378aff6d07c75b","slug":"video-dharampur-lakshmi-narayan-temple-sawan-fifth-monday-nag-panchami-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Special: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया दूध-बेलपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Special: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया दूध-बेलपत्र
सावन के पांचवें सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर धर्मपुर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार सुबह करीब छह बजे से ही स्थानीय लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव की पूजा की और शिवलिंग पर दूध, दही, बेलपत्र, चंदन और केले सहित अन्य सामग्री अर्पित की।
मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भागीदारी भी अधिक रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडे ने बताया कि सावन का पांचवां सोमवार होने के साथ नाग पंचमी का पर्व भी है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष माना जाता है, वे नाग-नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।
उन्होंने बताया कि सावन का महीना हिंदू धार्मिक आस्था में भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। सावन के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर बेलपत्र, चंदन और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं।
पुजारी के अनुसार पूर्णिमा के सोमवार को ‘ॐ नमः शिवाय’ का 11 या 21 बार जाप करने की भी धार्मिक मान्यता है। सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।