{"_id":"6b0561861cd663f6bc00af44","slug":"video-car-bike-accident-dosarka-dharampur-solan-highway-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के दोसड़का में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के दोसड़का में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक गंभीर घायल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:35 PM IST
Link Copied
धर्मपुर-सोलन हाईवे पर दोसड़का के नजदीक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार के चालक की तरफ भी काफी नुकसान पहुंचा है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। हादसे के बाद घायल बाइक चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धर्मपुर पहुंचाया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में बाइक की तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।