Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AICWA appealed PM Narendra Modi to ban Pakistani series jo bachay hain sang samait lo streaming in India

जो बचे हैं संग समेट लो: भारत में पाकिस्तानी सीरीज बैन करने की मांग, एसोसिएशन ने पीएम को पत्र में क्या लिखा?

Tue, 24 Nov 2026 03:15 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

  • एआईसीडब्लूए ने पाकिस्तानी सीरीज के विरुद्ध कड़े रुख की मांग की है। 
  • कमेटी ने ‘जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में पूर्ण रूप से बैन करने की बात कही। 
  • उन्होंने पत्र लिखकर देश के प्रति अपनी भावनाएं पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रखीं। 

विज्ञापन
AICWA appealed PM Narendra Modi to ban Pakistani series jo bachay hain sang samait lo streaming in India
पाकिस्तानी सीरियल 'जो बचे हैं संग समेट लो' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी ड्रामा 'जो बचे हैं संग समेट लो' की रिलीज से पहले ही भारत में इसे बैन करने की मांग सामने आई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में पाकिस्तानी सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकने की अपील की है। उन्होंने अपनी इस मांग को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा किया।  

विज्ञापन

क्या है एआईसीडब्लूए की अपील ?
एआईसीडब्लूए ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तानी सीरीज बंद करने की खास मांग की। उन्होंने लिखा, ‘आतंकवाद को कोई सराहना नहीं। देश सर्वोपरि है। एसोसिएशन ने  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर मांग की है कि पाकिस्तानी सीरियल बचे हैं संग समेट लो को 4 दिसंबर 2026 को भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज न किया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

AICWA appealed PM Narendra Modi to ban Pakistani series jo bachay hain sang samait lo streaming in India
पाकिस्तानी सीरियल 'जो बचे हैं संग समेट लो' - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री से की कड़े कानून की मांग
एआईसीडब्लूए ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पाकिस्तान एक आतंकवादी देश था, है और रहेगा। उसके सीरियल, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य सभी सामग्री का भारतीय स्क्रीन पर कोई स्थान नहीं है। हमने एक सख्त, स्थायी कानून की भी मांग की है जिसमें कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान हो, और हम नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपील करते हैं कि वे भारत में कभी भी कोई पाकिस्तानी सामग्री न दिखाएं।’

पहलगाम हमले के बाद से है बैन 
2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। हालांकि दो महीने बाद इन्हें आसानी से यूट्यूब पर देखा जा सकता था। इतना ही नहीं इन हमलों की वजह से कई पाकिस्तनी स्टार्स जैसे मावरा हुसैन, दानिश तैमूर, सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट तक बैन कर दिये गए थे।

विज्ञापन

AICWA appealed PM Narendra Modi to ban Pakistani series jo bachay hain sang samait lo streaming in India
पाकिस्तानी सीरियल 'जो बचे हैं संग समेट लो' - फोटो : सोशल मीडिया

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के बारे में 
यह पाकिस्तानी सीरीज 4 दिसंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में  फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, हानिया आमिर और अन्य पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed