{"_id":"6a5e2b3d48675b14e905d7c6","slug":"video-video-amidst-the-red-alert-hpu-exams-in-sirmaur-will-be-held-as-scheduled-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रेड अलर्ट के बीच सिरमाैर में तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी एचपीयू की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रेड अलर्ट के बीच सिरमाैर में तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी एचपीयू की परीक्षाएं
नाहन। अत्यधिक वर्षा के रेड अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में घोषित अवकाश आदेश में जिला प्रशासन ने आंशिक संशोधन किया है। अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए हैं। सिरमाैर में 20 और 21 जुलाई के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को एहतियात के तौर पर बंद रखने के आदेश दिए गए थे। इस बीच यह सामने आया कि एचपीयू की विभिन्न परीक्षाएं भी इसी अवधि में निर्धारित हैं और बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना है। इसी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते स्पष्ट किया है कि एचपीयू की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित होंगी, जबकि पहले जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।