{"_id":"69b7dbec8e22f1e3b409cac0","slug":"video-sirmour-dr-bindal-says-ill-treatment-of-media-personnel-is-condemnable-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: डॉ. बिंदल बोले-मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: डॉ. बिंदल बोले-मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में मीडियाकर्मी के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और सरकार की योजनाएं व महत्वपूर्ण सूचनाएं जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जब भी कोई विषय सरकार के खिलाफ जाता हुआ दिखाई देता है तो कांग्रेस सरकार मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने से भी पीछे नहीं हटती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार से लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि शिमला में एक पत्रकार के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकार की सहमति से हुआ प्रतीत होता है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।