{"_id":"6ae1ea8bbd2f0ffaab0676fd","slug":"video-9672-candidates-compete-for-police-constable-posts-in-sirmaur-over-150-police-personnel-deployed-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सिरमौर में पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए 9672 अभ्यर्थियों में मुकाबला, 150 से अधिक जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सिरमौर में पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए 9672 अभ्यर्थियों में मुकाबला, 150 से अधिक जवान तैनात
सिरमौर जिले में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे 9672 अभ्यर्थी भर्ती में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 3340 महिला और 6332 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए 150 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। भर्ती प्रक्रिया 5 नवंबर तक नाहन के चौगान और चंबा मैदान में आयोजित की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती 1 से 5 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में संपन्न करवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से 3340 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों के 6332 आवेदन मिले हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 1 नवंबर से पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती शुरू होगी, जो 5 नवंबर तक चलेगी। निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। जिले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन आने के चलते व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती में भाग लेने का अवसर मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।