{"_id":"6a8ab12ba8043e39f00e5457","slug":"video-sirmaur-the-nahan-branch-planted-50-medicinal-and-fruit-bearing-saplings-in-the-kangniwala-reserved-forest-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर : नाहन शाखा ने कांगनीवाला आरक्षित वन में रोपे 50 औषधीय व फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर : नाहन शाखा ने कांगनीवाला आरक्षित वन में रोपे 50 औषधीय व फलदार पौधे
Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:06 PM IST
Link Copied
संत निरंकारी मिशन की नाहन शाखा की ओर से रविवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सैणवाला क्षेत्र के कांगनीवाला आरक्षित वन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मिशन के सेवादारों ने औषधीय एवं फलदार प्रजातियों के कुल 50 पौधे रोपे। इनमें आंवला, अमरूद, जामुन, बेहड़ा और लेजिस्टोनिया प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। यह पौधरोपण संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ पहल के तहत किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारी ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से 23 अगस्त को इस महाअभियान के छठे चरण का शुभारंभ किया जा रहा है। देशभर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों सहित 630 स्थानों पर एक साथ अभियान आयोजित होगा। इस दौरान करीब 10 लाख पौधे रोपे जाएंगे। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से अगस्त 2021 में शुरू हुई यह पहल अब देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। मिशन का प्रयास पौधरोपण के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।