{"_id":"6accba14e6cefdeb1b08ca37","slug":"video-sirmaur-nahan-gulariya-dhank-landslide-road-bridge-demand-rajeev-bindal-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में गुलरिया ढांक की समस्या पर बरसे डॉ. बिंदल, स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में गुलरिया ढांक की समस्या पर बरसे डॉ. बिंदल, स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:14 PM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुलरिया ढांक में बार-बार होने वाले भूस्खलन की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क बंद होने से कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता में बिंदल ने कहा कि गुलरिया ढांक की समस्या पिछले दो से तीन वर्षों से बनी हुई है। उनके अनुसार, कई बार बारिश नहीं होने के बावजूद यहां मलबा गिर जाता है, जिससे सड़क पर आवाजाही प्रभावित होती है।
डॉ. बिंदल ने समस्या के समाधान के लिए रूण नदी पर पुल और आगे एक अन्य पुल बनाकर वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे कोटड़ी, गुलरिया, पालियो पंचायत के कुछ हिस्सों और आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिल सकता है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि इस दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को बार-बार सड़क बंद होने की परेशानी से राहत मिल सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नारायणगढ़ से सराहां के लिए शुरू की गई बस सेवा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई यह सेवा पिछले कई महीनों से बंद है। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बिंदल ने पूर्व भाजपा सरकार के दौरान कौलावाला भूड़ क्षेत्र में मझाड़ा खड्ड, नीम वाली और अंधेरी में पुल निर्माण का भी उल्लेख किया।
डॉ. बिंदल ने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में 62 पुलों का निर्माण करवाया था। उन्होंने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पुल निर्माण की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सड़क और पुलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।
उन्होंने कहा कि गुलरिया ढांक की समस्या को लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। बिंदल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो भाजपा आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।