{"_id":"6accdf4e87f37b71d906a879","slug":"ramleela-manchan-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-191395-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बद्रीपुर में आदर्श रामलीला महोत्सव का आगाज, नारद मोह के मंचन ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बद्रीपुर में आदर्श रामलीला महोत्सव का आगाज, नारद मोह के मंचन ने मोहा मन
विज्ञापन
आदर्श राम जनकल्याण समिति बद्रीपुर द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दौरान नारद मुनी दृश्य का मंचन क
20 अक्तूबर तक सजेगा रामलीला का मंच, रामायण के प्रमुख प्रसंगों से रूबरू होंगे श्रद्धालु
समाजसेवी एवं रामभक्त पवन चौधरी ने किया महोत्सव का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक के साथ बद्रीपुर में आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 का आगाज हो गया। आदर्श राम जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव में रामायण के प्रमुख प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
शर्मा पेट्रोल पंप के साथ लगते मैदान, बद्रीपुर में आयोजित रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी एवं रामभक्त पवन चौधरी ने किया। समिति का उद्देश्य भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, धर्म, संस्कृति और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचना है। महोत्सव के तहत 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन रात आठ बजे रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
रामलीला के पहले दिन मंच पर नारद मोह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नारद मुनि की कठोर तपस्या से देवराज इंद्र के चिंतित होने और उनकी तपस्या भंग करवाने के लिए कामदेव को भेजने के प्रसंग को जीवंत किया। इसके बाद नारद मुनि और भगवान विष्णु से जुड़ा प्रसंग प्रभावशाली संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। भगवान विष्णु को शाप देने और भविष्य में माता सीता की खोज के दौरान वानरों से सहायता मिलने के प्रसंग ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों के अभिनय, संवाद अदायगी और मंचन ने धार्मिक वातावरण को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन
आदर्श राम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी, प्रधान राजेश कुमार, महासचिव नागेश भिड़ियाल, संयोजक सचिव रोहित शर्मा, निर्देशक मनोज, कोषाध्यक्ष गुलशन मेहता और स्टेज प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
इनमें खर-दूषण वध, माता सीता की खोज, रावण द्वारा माता सीता का हरण, लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, श्रीराम-कुंभकर्ण संवाद, रावण-हनुमान संवाद, रावण-अंगद संवाद, कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध जैसे प्रमुख दृश्य शामिल हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से रामलीला महोत्सव में भाग लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।-- -- -- -
विज्ञापन
समाजसेवी एवं रामभक्त पवन चौधरी ने किया महोत्सव का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक के साथ बद्रीपुर में आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 का आगाज हो गया। आदर्श राम जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव में रामायण के प्रमुख प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
शर्मा पेट्रोल पंप के साथ लगते मैदान, बद्रीपुर में आयोजित रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी एवं रामभक्त पवन चौधरी ने किया। समिति का उद्देश्य भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, धर्म, संस्कृति और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचना है। महोत्सव के तहत 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन रात आठ बजे रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
रामलीला के पहले दिन मंच पर नारद मोह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नारद मुनि की कठोर तपस्या से देवराज इंद्र के चिंतित होने और उनकी तपस्या भंग करवाने के लिए कामदेव को भेजने के प्रसंग को जीवंत किया। इसके बाद नारद मुनि और भगवान विष्णु से जुड़ा प्रसंग प्रभावशाली संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। भगवान विष्णु को शाप देने और भविष्य में माता सीता की खोज के दौरान वानरों से सहायता मिलने के प्रसंग ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों के अभिनय, संवाद अदायगी और मंचन ने धार्मिक वातावरण को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन
आदर्श राम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी, प्रधान राजेश कुमार, महासचिव नागेश भिड़ियाल, संयोजक सचिव रोहित शर्मा, निर्देशक मनोज, कोषाध्यक्ष गुलशन मेहता और स्टेज प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
इनमें खर-दूषण वध, माता सीता की खोज, रावण द्वारा माता सीता का हरण, लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, श्रीराम-कुंभकर्ण संवाद, रावण-हनुमान संवाद, रावण-अंगद संवाद, कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध जैसे प्रमुख दृश्य शामिल हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से रामलीला महोत्सव में भाग लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।