फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti training for women

Sirmour News: यूकोआरसेटी नाहन में 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Tue, 13 Oct 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
uco rseti training for women
यूकोआरसेटी नाहन में फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण हासिल
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूकोआरसेटी नाहन की ओर से आयोजित 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान की ओर से राकेश वर्मा और नीलिमा ने प्रशिक्षुओं के कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आईं 23 महिलाओं ने भाग लेकर फास्ट फूड तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल किया।
प्रशिक्षण के दौरान ऊना से पहुंची प्रशिक्षक नीलम सूद ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड बनाने की बारीकियां सिखाईं। इसमें खाद्य सामग्री का सही चयन, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा, स्वाद और गुणवत्ता बनाए रखने और खाद्य पदार्थों को आकर्षक ढंग से परोसने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा हुनर प्रदान करना रहा, जिससे वे घर से ही छोटा कारोबार शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकें।
विज्ञापन

संस्थान की संकाय सदस्य मनीषा चौहान और तानिया भाटिया ने बताया कि प्रशिक्षण में महिलाओं को फास्ट फूड बनाने के साथ-साथ इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। उन्हें कच्चे माल की खरीद, लागत का आकलन, उत्पाद की कीमत तय करने, बचत और लाभ की गणना जैसी कारोबार से जुड़ी बुनियादी जानकारियां दी गईं। इसके अलावा स्थानीय बाजार में खाद्य उत्पादों की मांग, ग्राहकों की पसंद को समझने और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्रशिक्षण लेने पहुंची महिलाओं की सुविधा के लिए संस्थान की ओर से खाने-पीने और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र मिलने से महिलाओं को सीखे गए कौशल के आधार पर स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। समापन समारोह में निदेशक नवज्योत कौर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed