फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dev bhoomi doon pahadi association ponta unit election

Sirmour News: जगदीश तोमर सर्वसम्मति से बने देवभूमि दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब के अध्यक्ष

Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
dev bhoomi doon pahadi association ponta unit election
सर्वसम्मति से जगदीश तोमर को देवभूमि दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया
जिला परिषद सदस्य खतरी ठाकुर व जेलदार दिनेश तोमर के देखरेख में हुआ चुनाव
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित आम सभा में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देवभूमि दून पहाड़ी संगठन की लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आमसभा का आयोजित हुई। जिला परिषद सदस्य खतरी ठाकुर और शिलाई क्षेत्र के जेलदार दिनेश तोमर की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जगदीश तोमर को अध्यक्ष, मामराज ठाकुर उपाध्यक्ष, मस्त राम शर्मा महासचिव और लाल सिंह चौहान का कोषाध्यक्ष चुना गया है।
देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश तोमर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी को आपस में जोड़ना रहेगा। पहाड़ी समुदाय के उत्थान, प्रशासन के साथ-साथ अन्य समुदायों के साथ बेहतर आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। लोक संस्कृति संरक्षण, सामाजिक, आर्थिक एवं विकासात्मक उत्थान पर विचार मंथन होगा। संगठन में सभी वरिष्ठ व नए सदस्यों के बीच तालमेल बनाया जाएगा। नई युवा पीढ़ी के सुझाव और विचारों को सुना व बेहतर सुझाव पर अमल किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ सदस्यता को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले जिला परिषद सदस्य खतरी सिंह तोमर और जेलदार शिलाई क्षेत्र दिनेश तोमर ने बताया कि सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। दलगत राजनीति से अलग हट कर इस संगठन का गठन किया गया है। इसमें हर पार्टी, हर क्षेत्र से सदस्यों को संगठन में अधिमान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की मजबूती, पहाड़ी समुदाय के हितों व बेहतरी को तरजीह दी गई है। पहाड़ी समुदाय के सभी लोगों को एकजुट किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिला कर क्षेत्रहित, जनहित व समुदाय हितों के लिए कार्य किया जाएगा। दोनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा व पूर्व पार्षद नगर परिषद पांवटा साहिब धनवीर कपूर ने कहा कि नए संगठन में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए हैं।------

सर्वसम्मति से जगदीश तोमर को देवभूमि दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया

सर्वसम्मति से जगदीश तोमर को देवभूमि दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed