{"_id":"6a9a729c019a097c070401ac","slug":"video-sirmaur-cricket-league-scl-2026-mega-player-auction-12-september-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की तर्ज पर होगा सिरमौर क्रिकेट लीग का पहला सीजन, 10 फ्रेंचाइजी टीमों में होगी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की तर्ज पर होगा सिरमौर क्रिकेट लीग का पहला सीजन, 10 फ्रेंचाइजी टीमों में होगी टक्कर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:56 PM IST
Link Copied
सिरमौर के स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के लिए सिरमौर क्रिकेट लीग (SCL) के पहले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लीग को आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी आधारित मॉडल में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं और खिलाड़ी नीलामी के जरिए इन टीमों का हिस्सा बनेंगे।
नाहन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एससीएल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के महासचिव मोहित ठाकुर ने लीग के प्रारूप और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला सीजन टी10 फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा, जिसमें प्रत्येक पूल में पांच टीमें होंगी।
लीग चरण में प्रत्येक टीम को कम से कम चार मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। इसके बाद प्रतियोगिता नॉकआउट और प्लेऑफ चरण में पहुंचेगी। डे-नाइट मुकाबले भी लीग का खास आकर्षण होंगे।
एससीएल में खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है। अब 12 सितंबर 2026 को मेगा प्लेयर ऑक्शन आयोजित की जाएगी। नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाकर अपनी टीम तैयार करेंगी।
आयोजन समिति के अनुसार खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान, प्लेइंग किट और टूर्नामेंट के दौरान यात्रा जैसी व्यवस्थाएं समिति और धारटीधार स्पोर्ट्स क्लब की ओर से की जाएंगी।
पहले सीजन में खिलाड़ियों और टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। चैंपियन टीम को तीन लाख रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 1.75 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार रुपये तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 5,100-5,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
सिरमौर क्रिकेट लीग के पहले सीजन में शिमला पैंथर्स, गदाधर वैली, ब्रदर्स यूनाइटेड, धारटीधार टाइटंस, पीआरसी मतियाना, पीआरसी कुसेनु, भगवती पीसीसी मैना, सनराइजर्स जम्मुआ, किंग्स इलेवन संगड़ाह और मां रेणुका स्पोर्ट्स की टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजन समिति के महासचिव मोहित ठाकुर ने कहा कि एससीएल का मुख्य उद्देश्य सिरमौर के उन क्रिकेट खिलाड़ियों को अवसर देना है, जिन्हें अभी तक बड़े स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मंच नहीं मिला है। लीग से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने, पहचान बनाने और प्रोफेशनल क्रिकेट का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने स्थानीय कारोबारियों, खेल प्रेमियों और मीडिया से भी इस पहल से जुड़ने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।