फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The female students performed the Saraswati Vandana.

Sirmour News: छात्राओं ने की सरस्वती वंदना

Sat, 05 Sep 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The female students performed the Saraswati Vandana.
नाहन कॉलेज में गुरु सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किए गए शिक्षक और कॉलेज स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
नाहन कॉलेज में पूर्व छात्र संघ ने सम्मानित किए शिक्षक
विज्ञापन

20 विद्यार्थियों को तीन-तीन हजार रुपये की दी प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के पूर्व छात्र संघ (एलुमनाई एसोसिएशन) की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन प्रो. डॉ. रविकांत ने किया। कार्यक्रम के दौरान करीब 60 अध्यापकों को शॉल, सम्मान पत्र, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में संस्कार अपनाने का संदेश दिया। वहीं, महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. वीना राठौर ने ऑनलाइन संदेश के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को सफलता के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। पूर्व छात्र संघ ने महाविद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर 20 विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए तीन-तीन हजार रुपये के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, उपाध्यक्ष संजय गोयल, महासचिव डॉ. अनूप, सह सचिव कैप्टन सलीम, मुख्य सलाहकार सुनील गौड़ और प्रेस सचिव डॉ. आई.डी. राही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed