{"_id":"6a942129b06f5f896200c9f8","slug":"video-shillai-harshvardhan-chauhan-bjp-congress-development-projects-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- शिलाई में भाजपा की बांटने वाली सोच को नहीं पनपने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- शिलाई में भाजपा की बांटने वाली सोच को नहीं पनपने देंगे
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:55 PM IST
Link Copied
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। टिटियाना में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि शिलाई में भाजपा की बांटने वाली सोच को पनपने नहीं दिया जाएगा।
हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि पंचायती राज चुनाव के दौरान भाजपा ने शिलाई क्षेत्र में जातिगत आधार पर लोगों को बांटकर वोट हासिल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस को जिला परिषद चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा। उद्योग मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य क्षेत्र के सभी लोगों को साथ लेकर विकास को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।
मंत्री के अनुसार इन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि शिलाई में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले आधुनिक नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण पूरा होने के बाद अस्पताल को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
उद्योग मंत्री ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया, लेकिन हिमाचल में यह सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर विश्वास जताया है।
जनसभा के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और विकास संबंधी सुझाव सुने। विभिन्न पंचायतों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें उनके समक्ष रखीं।
इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रियंका शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।