फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sangrah hospital ultrasound facility vinay kumar specialist doctors

सिरमौर: संगड़ाह अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा, 30 बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने का प्रावधान

Fri, 23 Oct 2026 05:11 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:11 PM IST
sangrah hospital ultrasound facility vinay kumar specialist doctors
संगड़ाह के आदर्श चिकित्सालय में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। शुक्रवार को रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में भाग लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विधायक विनय कुमार ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार के नजदीक जांच की सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संगड़ाह अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता छह से बढ़ाकर 30 करने का प्रावधान किया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। विधायक विनय कुमार ने कहा कि संगड़ाह अस्पताल में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा हरिपुरधार और नौहराधार के स्वास्थ्य संस्थानों में भी चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े। आरकेएस की बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश रोगी कल्याण समिति की बैठक में खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील कक्कड़ ने गत वर्ष समिति के तहत हुए आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में चालू वित्त वर्ष के दौरान आरकेएस के तहत रखे गए सफाई कर्मचारी के वेतन में वृद्धि, अस्पताल के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान दक्षांस मेडिकल स्टोर के संचालक उजागर सिंह ने अस्पताल को दवाइयों की एक पेटी दान स्वरूप भेंट की। बैठक में उपमंडलाधिकारी सुनील कायथ, डॉ. विक्रांत कौशल, डॉ. अमित गोयल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. तमन्ना, चीफ फार्मासिस्ट हितेंद्र तोमर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खजाना सिंह, जल शक्ति विभाग के एसडीओ अनिल चौहान सहित अस्पताल का मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: ओम प्रकाश राजभर बोले- आजम खां से अखिलेश की मुलाकात चुनावी जुमला

23 Oct 2026

Video: सपा कार्यालय के बाहर लगा होल्डिंग, लिखा- 2017 में जो रह गए थे अधूरे, 2027 में वे हर काम होंगे पूरे

23 Oct 2026

15 साल बाद क्रिकेट में उपविजेता बना हमीरपुर कॉलेज, खिलाड़ियों का स्वागत

सिरमौर: नाहन के सर्कुलर रोड पर गड्ढों से मिली राहत, लोक निर्माण विभाग ने करवाया पैचवर्क

23 Oct 2026

सोलन: कसौली में 15वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज, तीन दिन में होंगे 27 सत्र

23 Oct 2026
विज्ञापन

वाराणसी में दो घंटे में शिक्षक एमएलसी के 10.43 और स्नातक में 5.79 फीसदी मतदान

23 Oct 2026

Video: गोंडा में एमएलसी चुनाव में सुबह की रफ्तार सुस्त, 10 बजे तक सिर्फ 13.83% वोटिंग

23 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर के अर्मापुर मेले में बड़ा हादसा टला, ग्रेविटी झूले का फाउंडेशन टूटने से मची अफरातफरी

23 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: तीसरे दिन भी देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी

23 Oct 2026

हमीरपुर में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण 27 अक्टूबर से, शेड्यूल जारी

VIDEO: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बेटे संग किया मतदान, भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा

23 Oct 2026

VIDEO: मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक; एजेंट को टोकने पर बिगड़ी बात

23 Oct 2026

मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

23 Oct 2026

हरियाणा में बिजली कर्मियों से आज तीन बजे वार्ता, सरकार ने चंडीगढ़ बुलाया

Video: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ किया मतदान, लाइन में लगकर डाला वोट

23 Oct 2026

राजस्थान में गांव की सरकार चुनने की तैयारी तेज, पहले चरण में 63% मतदान

23 Oct 2026

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, वाराणसी में बनाए गए हैं 21 केंद्र

23 Oct 2026

स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव, वाराणसी में वोटिंग शुरू; लोगों ने दी प्रतिक्रिया

23 Oct 2026

Video: अमेठी में नौ केंद्रों पर मतदान शुरू, 1099 शिक्षक डालेंगे वोट

23 Oct 2026

शामली: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू, वीवी इंटर कॉलेज में ऑब्जर्वर ने परखी व्यवस्था; 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

23 Oct 2026

उरई: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

23 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: पिछली बार डाला वोट, इस बार मतदाता सूची से नाम गायब; कई मतदाता बिना मतदान लौटे, गांव में 20 की वोट नहीं बनी

23 Oct 2026

Video: अयोध्या में आस्था और उपेक्षा का संगम, हनुमान मंदिर के द्वार पर कूड़े का ढेर

23 Oct 2026

Video: लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में पहली बार मतदान कर उत्साहित दिखीं श्रुति, आयशा और बीनू

23 Oct 2026

VIDEO: मैनपुरी के घिरोर में प्रत्याशी के प्रचार बोर्ड पर विवाद, शिकायत के बाद प्रशासन ने हटवाए बोर्ड

23 Oct 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग धीमी, सुबह 10 बजे तक स्नातक सीट पर 80 और शिक्षक सीट पर 22 वोट पड़े

23 Oct 2026

औरैया के बिधूना में सनसनीखेज वारदात, घर में चारपाई से बंधी मिली वृद्ध महिला की लाश

23 Oct 2026

गोरखपुर: मतदान केंद्र परिसर में सपा प्रत्याशी के बयान देने पर हंगामा, भाजपा समर्थकों से हुई नोकझोंक

23 Oct 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सभी मान्य आईडी स्वीकार करने के निर्देश

23 Oct 2026

VIDEO: एत्मादपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, अधिकारियों ने लिया जायजा

23 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed