{"_id":"6af8518c5cfbc83fe00bbf09","slug":"video-renuka-mela-2026-haunted-house-mixer-ride-satinder-sartaaj-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: रेणुका मेले में पहली बार लगेगा भूत बंगला और मिक्सचर झूला, सतिंदर सरताज की गायकी से सजेगी पहली सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: रेणुका मेले में पहली बार लगेगा भूत बंगला और मिक्सचर झूला, सतिंदर सरताज की गायकी से सजेगी पहली सांस्कृतिक संध्या
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:48 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के नजदीक आते ही मेला मैदान में रौनक बढ़ने लगी है। व्यापारी अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं, वहीं झूलों और मनोरंजन के अन्य साधनों को स्थापित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। इस बार मेले में पहली बार भूत बंगला और मिक्सचर झूला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
भूत बंगले में मुर्दों और कंकालों के बोलने जैसे रोमांचक दृश्य दर्शकों को डर और मनोरंजन का अनुभव कराएंगे। वहीं, मिक्सचर झूले में लोग छिपकली की तरह चिपककर झूलने का रोमांच महसूस कर सकेंगे। इन दोनों नए मनोरंजन साधनों को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन की ओर से इस बार पहली बार मेला मैदान को ठेके पर दिया गया है। ठेकेदार की ओर से करीब 70 फीसदी प्लाट बिना बोली के ही बेच दिए गए हैं। शेष प्लाटों की बिक्री 17 नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।
मेले में पहुंचे अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाने और सजाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मेला मैदान में विभिन्न प्रकार के झूलों को स्थापित किया जा रहा है, ताकि मेले के आगाज से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी हो सकें।
इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रेणु मंच पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसमें एक साथ करीब पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के दौरान इस बार दो स्टार नाइट आयोजित की जाएंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज होंगे। वह अपनी शानदार गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
सतिंदर सरताज की प्रस्तुति को लेकर क्षेत्र के युवाओं और संगीत प्रेमियों में अभी से उत्सुकता बनी हुई है। उनके गीतों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
इसके अलावा पूर्व सैनिक संगठन के सौजन्य से वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेला प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
मेला अधिकारी एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले से संबंधित सभी तैयारियां 17 नवंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। 18 नवंबर को मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। प्रशासन 19 नवंबर से मेले की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयार रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।