{"_id":"6aff0828e35690aeb7050fc8","slug":"video-renuka-lake-illuminated-by-500-earthen-lamps-filled-with-desi-ghee-deputy-chief-minister-performs-maha-aarti-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: देसी घी के 500 दीयों से जगमगाई रेणुका झील, उपमुख्यमंत्री ने की महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: देसी घी के 500 दीयों से जगमगाई रेणुका झील, उपमुख्यमंत्री ने की महाआरती
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के पहले दिन पवित्र रेणुका झील शुद्ध देसी घी के सैकड़ों दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। मौका था मां रेणुका और भगवान परशुराम की भव्य महाआरती का। इस धार्मिक आयोजन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर मां रेणुका की आराधना की। महाआरती के लिए पवित्र रेणुका झील में शुद्ध देसी घी के करीब 500 मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए गए। दीयों की रोशनी से झील का नजारा अलौकिक हो उठा। विद्वान पंडितों और संत-महात्माओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां रेणुका और भगवान परशुराम की महाआरती संपन्न करवाई। इस दिव्य आयोजन को देखने के लिए पवित्र स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मेले के दौरान महाआरती का यह सिलसिला 24 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।