फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan power cuts smart meter high bills vikram verma warning

सिरमौर: नाहन में बिजली कटौती और बढ़े बिलों पर भड़के विक्रम वर्मा, उपभोक्ता आंदोलन की चेतावनी

Tue, 15 Sep 2026 03:13 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:13 PM IST
nahan power cuts smart meter high bills vikram verma warning
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में एक ओर बिना पूर्व सूचना के बिजली कट लगने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों को लेकर भी उपभोक्ता चिंतित हैं। पूर्व पार्षद विक्रम वर्मा ने मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली व्यवस्था सुधारने के नाम पर लगातार शटडाउन लिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है। विक्रम वर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय होती है। इसी दौरान बच्चों को स्कूल भेजने और लोगों को अपने काम पर जाने की तैयारी करनी होती है। बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ ऑनलाइन काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि शिकायत लेकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के पास पहुंचने वाले लोगों को भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। पूर्व पार्षद ने स्मार्ट मीटरों से जुड़े बिलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल 700 से 800 रुपये तक आते थे, लेकिन अब कुछ मामलों में बिल दोगुने तक पहुंच गए हैं। वर्मा ने एक उपभोक्ता का मामला सामने रखते हुए दावा किया कि संबंधित व्यक्ति को लगातार तीन महीने तक जीरो बिल मिला। इसके बाद उसके घर स्मार्ट मीटर लगाया गया और अगले ही महीने 58 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल का भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। विक्रम वर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए लगातार शटडाउन लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद रोजाना अघोषित बिजली कट लगना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की कि शहर में बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित किया जाए और स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिलों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। पूर्व पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उपभोक्ता आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति और उचित बिलिंग की सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनीपत में शराब के नशे में दोस्त ने पीटकर की युवक की हत्या

15 Sep 2026

हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी

15 Sep 2026

बुलंदशहर में 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला शव

15 Sep 2026

सोलन: स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी ने जीती 20वीं इंटर स्कूल प्रतियोगिता

15 Sep 2026

मोगा के वार्ड नंबर 27 में लोक मिलनी समागम का आयोजन

विज्ञापन

मंडला: हरतालिका तीज पर मंत्री संपतिया उइके का सादगी भरा अंदाज, महिलाओं संग गाए भजन, ढोलक भी बजाई

15 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैष्णव तिलक-त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भक्ति में लीन हुए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: सकीट में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा

15 Sep 2026

VIDEO: बेवर में भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

15 Sep 2026

VIDEO: सौंख में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

15 Sep 2026

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता

15 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत

15 Sep 2026

ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक के पास स्विफ्ट और टेम्पो की टक्कर

15 Sep 2026

VIDEO: बप्पा की भक्ति में रंगा हल्द्वानी, गूंजे जयकारे; अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना

15 Sep 2026

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-बलराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन, नंदोत्सव की रही धूम

15 Sep 2026

पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा

15 Sep 2026

चंपावत: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

14 Sep 2026

नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज

14 Sep 2026

VIDEO: आगरा में 23 साल बाद मोरारी बापू करेंगे कथा, चार्टर प्लेन से पहुंचे संत; बैंडबाजे और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, एसएसपी ने व्यापारियों का दिया आश्वासन; जल्द होगा खुलासा

14 Sep 2026

VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश

14 Sep 2026

VIDEO: रालम, बुई, पातों के ग्रामीणों को दरकते पहाड़ के बीच जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही

14 Sep 2026

VIDEO: टनकपुर में वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, रविवार को होंगे फाइनल मुकाबले

14 Sep 2026

VIEDO: टनकपुर में सांसद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

14 Sep 2026

VIDEO: आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़ में तिनके की तरह बह गया 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज

14 Sep 2026

VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

लखनऊ: मवैया चौराहा के गणपति पूजन समारोह में उमड़े भक्त, आरती में शामिल हुए लोग

14 Sep 2026

दतिया: पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पंडोखर सरकार की खुली चुनौती, एक करोड़ 41 लाख का ऐलान

14 Sep 2026

चार से 15 वर्ष के आयु के खिलाड़ियों ने नोएडा स्टेडियम में दिखाया दम

14 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed