{"_id":"6a9fe4fc586bfb90ce0248cc","slug":"video-nahan-municipal-council-stray-cattle-dogs-sterilization-street-lights-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन की सड़कों से बेसहारा पशु हटाने पर जोर, कुत्तों की नसबंदी अभियान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन की सड़कों से बेसहारा पशु हटाने पर जोर, कुत्तों की नसबंदी अभियान जल्द
Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:05 PM IST
Link Copied
नगर परिषद नाहन के सदन की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और विभिन्न वार्डों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सदन के समक्ष रखीं, जिनके समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में शहर की घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू करने पर विशेष जोर दिया गया। परिषद का लक्ष्य कचरा संवेदनशील स्थानों को खत्म कर शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को लेकर भी सदन में चर्चा हुई। हाल ही में पकड़े गए नौ बेसहारा पशुओं को कोटला बड़ोग और राजगढ़ भेजा गया है। इसके बाद अब शहर की सड़कों और गलियों को जल्द बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए अभियान को आगे जारी रखने पर सहमति बनी।
शहर में बढ़ती श्वानों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए पशुपालन विभाग के सहयोग से नसबंदी अभियान जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही न्यायालय के आदेशों के अनुसार श्वान पालकों से निर्धारित लाइसेंस शुल्क लेने और प्रत्येक वार्ड में श्वानों को भोजन देने के लिए स्थान चिन्हित करने पर भी चर्चा हुई।
सदन में सड़कों और गलियों में खुले में श्वानों को खाना खिलाने पर रोक लगाने की बात कही गई। इसके लिए निर्धारित स्थानों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो और आम लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में उन पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया, जो दूध निकालने के बाद अपने दुधारू पशुओं को सड़कों और गलियों में खुला छोड़ देते हैं। परिषद ने माना कि इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
इसके अलावा बरसात से शहर में हुए नुकसान की मरम्मत और प्रभावित स्थानों को व्यवस्थित करने के कार्य जल्द शुरू करने पर सहमति बनी।
मुख्य बाजार में बदले जाएंगे क्षतिग्रस्त चैंबर
मुख्य बाजार में क्षतिग्रस्त चैंबरों को बदलकर नए चैंबर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत करने को कहा गया, ताकि लोगों को रात के समय आवाजाही में परेशानी न हो।
बैठक के अंत में नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान ने अधिकारियों और पार्षदों से विकास एवं सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने शहर की सफाई, मूलभूत सुविधाओं और नागरिक समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।