{"_id":"6ab3d978d56f0e22c20dbed1","slug":"video-grand-procession-of-lord-vaman-taken-out-in-dadahu-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ददाहू में निकाली भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ददाहू में निकाली भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा
वामन द्वादशी के अवसर पर शिव मंदिर समिति ददाहू के सौजन्य से ददाहू बाजार में भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील परिसर, मुख्य बाजार व बस अड्डे से होते सांझ ढलने से पूर्व गिरिनदी के संगम तट पर पहुंची। यहां वामन महाराज को नौका विहार के साथ शाही स्नान भी करवाया गया। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने विधिवत व मंत्रोच्चारण के बीच शाही स्नान की रस्म को निभाया। बैंड-बाजों व ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि के बीच निकाली गई इस शोभायात्रा के चलते ददाहू नगरी कुछ समय के लिए भक्ति रस में डूब गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह वामन महाराज के हिंडोले को रोक कर उनका स्वागत करने के साथ ही उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शोभायात्रा के दौरान युवा व्यापारियों की ओर से चाय, हलवा, बिस्कुट व कोल्ड ड्रिंक आदि की छबील लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। देर शाम शोभायात्रा मंदिर में पहुंची, जहां वावन महाराज की प्रतिमाओं को फिर से मंदिर में स्थापित किया गया। इस मौके पर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उप प्रधान कारण जस्सल, मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश गोयल व महिला मंडल की प्रधान उषा रानी सहित मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारी सदस्य व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।