फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in avn school nahan

Sirmour News: विज्ञान मेले में प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान, गणित ओलिंपियाड में इशिका अव्वल

Thu, 24 Sep 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
program in avn school nahan
एवीएन स्कूल नाहन में जिला स्तरीय स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। बाल विज्ञान मेले से लेकर भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अपने नाम किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि बाल विज्ञान मेले में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरव सिंघानिया और देवानी कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में तुषार ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, गणित ओलिंपियाड में इशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। एक्टिविटी प्रतियोगिता में दिव्यम और आर्यान शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी एवीएन के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। जूनियर वर्ग में अभिनव और दिव्या की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में आरोही और विवान ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में एवीएन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी समूहगान प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। समूहगान प्रतियोगिता में दिव्य, अक्षरा, यामिनी, चाहत वर्मा, हर्षिता, हिमांशु, अनुज, दिव्यांशी, अनवी और कृतिका सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन श्रीकांत प्रसाद, सौरभ गर्ग, सुनीता, पंकज गुप्ता, आशा कश्यप, नंदलाल शर्मा और तुषार ठाकुर ने किया।


विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed