Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Deputy Commissioner Priyanka Verma stated that collective efforts are essential to prevent the adverse effects of drug abuse.
{"_id":"6aa15973bd5964994501b9a7","slug":"video-deputy-commissioner-priyanka-verma-stated-that-collective-efforts-are-essential-to-prevent-the-adverse-effects-of-drug-abuse-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: उपायुक्त प्रियंका वर्मा बोलीं- नशाखोरी रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: उपायुक्त प्रियंका वर्मा बोलीं- नशाखोरी रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
जिला सिरमौर में नशे के दुरुपयोग की रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को राष्ट्रीय नशा मुक्ति कार्ययोजना के तहत एक दिवसीय हितधारक कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों, संस्थाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान नशे की रोकथाम, पहचान, उपचार और पुनर्वास को लेकर सामूहिक रणनीति पर चर्चा की गई। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। नशे की आदत युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के साथ परिवार और पूरे समाज को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के साथ जागरूकता, रोकथाम, समय पर हस्तक्षेप, उपचार और पुनर्वास को लेकर बहुआयामी रणनीति अपनानी होगी। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सरला कुमारी, सुमन शर्मा, धर्मी देवी, चंचल, गोविंद प्रसाद, सांख्यिकी वरिष्ठ सहायक समी अली, सहायक राजू अली सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।