{"_id":"6ae7111a9469482f1402d22c","slug":"video-ahoi-ashtami-celebration-in-nahan-sugarcane-prices-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अहोई अष्टमी पर नाहन में माताओं ने रखा व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अहोई अष्टमी पर नाहन में माताओं ने रखा व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए की पूजा-अर्चना
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:44 PM IST
Link Copied
संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ रविवार को नाहन में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने दिनभर उपवास रखकर मां अहोई की पूजा-अर्चना की। पर्व के चलते शहर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। सुबह से ही महिलाओं ने पूजन सामग्री, मिठाइयों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की।
अहोई अष्टमी का व्रत सूर्योदय के साथ शुरू हुआ। व्रती महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा और शाम को मां अहोई की कथा सुनकर पूजा की। इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। महिलाओं ने बच्चों को प्रसाद खिलाया और फिर स्वयं भोजन ग्रहण किया।
अहोई अष्टमी को अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां पार्वती की पूजा कर संतान की लंबी और निरोग आयु की कामना की जाती है। समय के साथ इस व्रत की परंपरा में भी बदलाव आया है। अब माताएं बेटों के साथ-साथ बेटियों के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए भी व्रत रखती हैं।
पर्व को लेकर नाहन के बाजारों में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। पूजन सामग्री की दुकानों के साथ मिठाई विक्रेताओं के यहां भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने पूजा और व्रत से जुड़ी सामग्री के अलावा मिठाइयों की खरीदारी की।
अहोई अष्टमी पर गन्ने और मूली के पूजन की परंपरा के चलते बाजार में गन्ने की मांग भी रही। हालांकि, नाहन के अलग-अलग बाजार क्षेत्रों में गन्ने के दाम एक समान नहीं रहे। दिल्ली गेट और गुन्नूघाट में गन्ने का जोड़ा 80 से 100 रुपये तक बिका। वहीं बस अड्डा क्षेत्र में अलग-अलग दुकानों पर इसके दाम 60 से 80 रुपये तक रहे। कीमतों में इस अंतर के कारण खरीदारों को अलग-अलग दुकानों पर अलग भाव देखने को मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।