{"_id":"67602f5bdc12ac698a02575a","slug":"spread-of-tb-nahan-news-c-177-1-nhn1002-139019-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: क्षय रोग की स्क्रीनिंग अभियान में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: क्षय रोग की स्क्रीनिंग अभियान में तेजी लाएं
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:14 PM IST
Link Copied
एडीएम सिरमौर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश 100 दिन के जनभागीदारी अभियान की प्रगति का लिया जायजा संवाद न्यूज एजेंसी नाहन (सिरमौर)। क्षय रोग मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर सिरमौर जिला में चल रहे स्क्रीनिंग अभियान में स्वास्थ्य विभाग तेजी लाए। बाकी विभाग भी इसमें सहयोग करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) एलआर वर्मा ने ये निर्देश नाहन में अभियान की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 100 दिन में स्क्रीनिंग के लिए 75,358 की आबादी का चयन किया है। चयनित आबादी तक विभाग की ओर से गठित टीमें समय रहते पहुंचे। क्षय रोग से ग्रसित और लक्षणों वाले लोगों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करें। साथ ही उन्हें इस रोग के लक्षणों और बचाव के बारे में भी जागरूक करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में क्षय रोग की स्क्रीनिंग को लेकर अभियान जोरों पर है। क्षय रोग संभावित लक्षणों वाले लोगों के एक्स-रे करवाए जा रहे हैं। इसके लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों को भी साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह स्क्रीनिंग अवश्य करवाएं। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। लोगों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में 7 दिसंबर से क्षय रोग मुक्त भारत को लेकर स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर क्षय रोग को लेकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। जिन लोगों में क्षय रोग के लक्षण पाए जा रहे हैं उनके बलगम के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। साथ ही एक्स-रे करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निसार अहमद, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल, डॉ. अनिकेत, डॉ. पीटर डिसूजा, टीबी चैंपियन अनिल कुमार के अलावा विभिन्न विभागों और एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे। ...संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।