{"_id":"6760158dee188bea4a0044da","slug":"shiva-colony-residents-gave-rs-121-lakh-to-hati-committee-nahan-news-c-177-1-ssml1030-138971-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिवा कॉलोनीवासियों ने हाटी समिति को दिए 1.21 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिवा कॉलोनीवासियों ने हाटी समिति को दिए 1.21 लाख रुपये
केंद्रीय हाटी समिति को हर तरह के सहयोग का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिवा कॉलोनी के लोगों ने हाटी समिति को 1.21 लाख रुपये की सहायता राशि एकत्रित कर दी। साथ ही आश्वासन दिया कि केंद्रीय हाटी समिति के साथ मिलकर हर संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहेंगे। सहायता राशि प्राप्त करने पर हाटी समिति पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओपी चौहान और शिवानंद शर्मा ने कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट किया है। शिवा कॉलोनी निवासी लायक सिंह शास्त्री, दिनेश शर्मा, परमानंद कपूर, हीरा सिंह, बली राम, शंभू लाल शर्मा, रण सिंह चौहान व सुरेश चौहान समेत शिव कॉलोनी के लोगों ने कहा कि साढ़े पांच दशकों से हाटी समिति का संघर्ष हम सबने देखा है। लोगों को दिल खोलकर केंद्रीय हाटी समिति के सहयोग करने को आगे आना होगा। हाटी समिति की पांवटा इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान के माध्यम से 1,21,000 सहायता राशि को केंद्रीय हाटी समिति को भेज दिया है। हाटी समिति पांवटा इकाई ने शिवा कॉलोनी के लोगों का आभार प्रकट किया है।
शिवा कॉलोनी निवासी लायक सिंह शास्त्री व दिनेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय हाटी समिति ने पिछले करीब 55 वर्षों से अधिक समय से गिरिपार क्षेत्र के लोगों को उनका जायज हक दिलाने को संघर्ष किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।