{"_id":"6af466c1d696353ad704c703","slug":"video-video-formal-conclusion-of-the-khel-mahakumbh-grand-sports-festival-organized-by-him-atal-seva-samiti-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हिम अटल सेवा समिति के खेल महाकुंभ का विधिवत समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हिम अटल सेवा समिति के खेल महाकुंभ का विधिवत समापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। हिम अटल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नशा छोड़ो, खेल खेलो उत्सव एवं खेल महाकुंभ का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। पहली बार आयोजित इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। समापन समारोह में कांग्रेस नेता बृज लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और आयोजक समिति को प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रुपये की राशि भेंट की।
खेल महाकुंभ के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रोहड़ू की टीम ने मशोबरा को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शहीद धंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी ने रोमांचक मुकाबले में भट्टाकुफर की टीम को शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले मंगलवार को पुरुषों और महिलाओं की मैराथन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पुरुषों की हाफ मैराथन में रामकृष्ण शिमला ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अभिषेक चांदपुर डोभी दूसरे और नितिन चांदपुर डोबी तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की मिनी मैराथन में पारुल शर्मा दानावली ने पहला, कुसुम शिमला ने दूसरा और सुकृति सरपारा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि बृज लाल ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचने पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष देश राज हुड्डन सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।