{"_id":"6ad76eac7a2a55ba6c0568fa","slug":"video-video-dussehra-festival-celebrated-with-great-fervor-in-rampur-25-foot-tall-effigy-of-ravana-set-ablaze-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रामपुर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रामपुर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व रामपुर बुशहर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं मां भीमाकाली न्यास की ओर से अयोध्यानाथ मंदिर से भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पदम छात्र स्कूल में पिछले दस दिनों से चल रही रामलीला का समापन भी रावण वध के साथ हुआ। रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद स्कूल परिसर के समीप बीएसएनएल टावर के पास करीब 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे और रावण दहन के साथ दशहरा पर्व की खुशियां मनाईं। वहीं, शाम के समय अयोध्यानाथ मंदिर से मिनी सचिवालय रामपुर तक भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ इसमें भाग लिया। पूरे क्षेत्र में दशहरा पर्व को लेकर उत्सव का माहौल बना रहा। रामलीला क्लब रामपुर के अध्यक्ष अतुल कश्यप ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन शानदार रहा और कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रावण वध और पुतला दहन के साथ दस दिवसीय रामलीला का विधिवत समापन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।