{"_id":"6aca27899728ebaa7c0a27bf","slug":"video-video-demand-for-gyanesh-kumars-resignation-intensifies-citu-protests-in-rampur-dattanagar-and-nirath-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज; रामपुर, दत्तनगर और निरथ में सीटू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज; रामपुर, दत्तनगर और निरथ में सीटू का प्रदर्शन
रामपुर बुशहर।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने शनिवार को रामपुर, दत्तनगर और निरथ में विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से पात्र लोगों को मताधिकार से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव अमित, हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव प्रेम चौहान, देविंद्र और उर्मिला ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर से गरीबों, कामगारों और प्रवासी मजदूरों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कुलदीप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम बाहर होने से उनके मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि मतदाता सूची से बाहर लोगों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा लाभों से वंचित करने की स्थिति पैदा हो सकती है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने और ऐसा नहीं करने पर उन्हें पद से हटाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।