{"_id":"6ad88db022c0a61db80a930e","slug":"video-rampur-sanjauli-reckong-peo-heli-taxi-service-resumes-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: चार साल बाद रामपुर से संजौली और रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: चार साल बाद रामपुर से संजौली और रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:32 PM IST
Link Copied
चार साल के लंबे अंतराल के बाद रामपुर से संजौली शिमला और रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से इस सेवा को हरी झंडी दिखाई। रामपुर के शिंगला स्थित हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर पहुंचने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर परिषद और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिमकॉन अध्यक्ष विकेश चौहान का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से रामपुर और किन्नौर क्षेत्र के लोगों को शिमला और रिकांगपिओ तक हवाई सफर की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए शिमला या चंडीगढ़ पहुंचाने में भी मदद मिल सकेगी।
पवन हंस इंटरनेशनल की ओर से संजौली हेलीपोर्ट, शिमला और शिंगला हेलीपोर्ट, रामपुर के बीच उड़ान सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के माध्यम से यात्री करीब 35 मिनट में शिमला से रामपुर पहुंच सकेंगे। रामपुर से शिमला के लिए हेली टैक्सी का किराया 3320 रुपये निर्धारित किया गया है।
यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। इससे रामपुर और किन्नौर क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 11:30 बजे शिंगला हेलीपोर्ट पर पहुंचेगा। इसके बाद रामपुर से रिकांगपिओ के लिए सुबह 11:45 बजे उड़ान होगी और दोपहर 12:15 बजे हेलीकॉप्टर रिकांगपिओ पहुंचेगा।
रिकांगपिओ से रामपुर के लिए दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरी जाएगी और दोपहर 1:20 बजे शिंगला हेलीपोर्ट पर लैंडिंग होगी। इसके बाद रामपुर से संजौली के लिए दोपहर 1:35 बजे उड़ान होगी और हेलीकॉप्टर दोपहर 2:05 बजे शिमला पहुंचेगा।
हिमकॉन अध्यक्ष विकेश चौहान ने हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रामपुर प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों से हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू करने का वादा किया था, जो अब पूरा हो गया है।
उन्होंने कहा कि इस सेवा से रामपुर और किन्नौर जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। खासकर आपात स्थिति में और मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने में यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।