फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Lavi Mela Sports Competitions October 25 to 31 2026

रामपुर बुशहर: लवी मेले से पहले रामपुर में 25 से 31 अक्तूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं, पदम स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी

Wed, 14 Oct 2026 03:06 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:06 PM IST
Rampur Lavi Mela Sports Competitions October 25 to 31 2026
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पहले रामपुर बुशहर में 25 से 31 अक्तूबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी की ओर से होने वाली इन प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताएं पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को स्थानीय खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल, समय-सारिणी, अवधि और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इससे पहले लवी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की थी। बैठक में तय किया गया कि सभी खेल प्रतियोगिताएं स्कूल में कक्षाएं समाप्त होने के बाद शाम चार बजे से शुरू होंगी। बैडमिंटन के मुकाबले स्कूल के इनडोर परिसर में करवाए जाएंगे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर दो प्रस्ताव सामने आए हैं। पहले प्रस्ताव के तहत लीग आधार पर मुकाबले करवाने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें भारतीय रेलवे, कस्टम और हिमाचल की दो टीमें शामिल होंगी। दूसरे प्रस्ताव में स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर देने के लिए मिश्रित टीमें बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी दिनों में लिया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि खेल संघ प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़े प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त के समक्ष रखेंगे। इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, लवी मेले के उपलक्ष्य में प्रस्तावित मिनी मैराथन के आयोजन को लेकर अलग से बैठक की जाएगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई है। खेल संघों को आयोजन संबंधी प्रस्ताव सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी के लिए उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला में सीता स्वयंवर के दौरान राजाओं के चुटीले अंदाज ने बांधा समां, ठहाकों से गूंज उठी रामलीला

14 Oct 2026

कांगड़ा: दाड़ी रामलीला में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने किया भावुक, श्रीराम और माता सीता के जन्म का भव्य मंचन

14 Oct 2026

रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

14 Oct 2026

अलीगढ़ में एटीएम के बाहर मारपीट, केस दर्ज

14 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा; भस्म आरती में गूंजे जयकारे

14 Oct 2026
विज्ञापन

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026
विज्ञापन

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed