{"_id":"6ad5d5f1220494ac380f3d6e","slug":"video-rampur-bushahr-mahanavami-market-shopping-halwa-chana-prasad-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महानवमी पर रामपुर बुशहर के बाजार में बढ़ी रौनक, सुनार और कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानवमी पर रामपुर बुशहर के बाजार में बढ़ी रौनक, सुनार और कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:03 PM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर रामपुर बुशहर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। त्योहारों के चलते लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदारों में भी उत्साह है।
नवरात्र के दौरान आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा है। इसी के चलते बाजार में इन सामानों की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं। खासकर सुनार, कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
वहीं, करवाचौथ की तैयारियों के लिए महिलाएं भी बाजार में खरीदारी कर रही हैं। त्योहारों के नजदीक आने से बाजार में रौनक और बढ़ गई है।
महानवमी के अवसर पर व्यापारियों की ओर से बाजार में हलवा और चने का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। इससे बाजार में खरीदारी के साथ धार्मिक उत्साह का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।