फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Organizational expansion at BJP meeting

Rampur Bushahar News: हर बूथ पर 60 कार्यकर्ताओं के सत्यापन का लक्ष्य

Mon, 19 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Organizational expansion at BJP meeting
रामपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : भाजपा
भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के रामपुर दौरे की तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन

. 26 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री के प्रवास पर जुटेंगे करीब चार हजार लोग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल की विशेष बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के सत्यापन और 26 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रस्तावित रामपुर प्रवास की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर 60 कार्यकर्ताओं के सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम केंद्र अध्यक्षों और प्रभारियों की भूमिका अहम बताई गई। पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को गति देने और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।

बैठक में 26 अक्तूबर को जयराम ठाकुर के रामपुर प्रवास को सफल बनाने की रणनीति भी तैयार की गई। इस दौरान करीब चार हजार कार्यकर्ताओं और लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, नीना शर्मा, प्रोमिला मेहता, सत्या, नीतिका, उमा, चंद्र प्रभा, पुरुषोत्तम, हेमराज और दिनेश खमराल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed