{"_id":"6ae85e9b77d0e648dc0e62e1","slug":"video-pratap-dhiman-pahari-bhajans-kumsu-temple-bhagwat-katha-rampur-bushahr-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: 'मैया जी मेरे घर आना' भजन पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, कुमसू मंदिर में भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: 'मैया जी मेरे घर आना' भजन पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, कुमसू मंदिर में भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:27 PM IST
Link Copied
शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। धार्मिक आयोजन के चलते पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने और भजन-कीर्तन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपान करवा रहे हैं। इस दौरान संगीत शिक्षक ईशान शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पंडित इंद्रदेव शर्मा, राजेश्वर शर्मा और खेमराज शर्मा भी उनका सहयोग कर रहे हैं।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। स्थानीय गायक प्रताप धीमान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में खूब समां बांधा।
उन्होंने पहाड़ी भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। 'एक, दो, तीन, चार मैया जी की जय-जयकार' और 'मैया जी मेरे घर आना' जैसे लोकप्रिय भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। प्रताप धीमान की प्रस्तुतियों पर मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
इससे पहले अन्य गायकों ने भी भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं की वाहवाही लूटी।
मंदिर में प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद शाम 4:15 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। मंदिर कमेटी की ओर से प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने बताया कि आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम से मनाया जा रहा है। भागवत कथा के दौरान भगवान की विभिन्न लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण और धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।