फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jai Ram Thakur Praises Kaul Singh Negi at Rampur Nogli BJP Event

रामपुर बुशहर: नोगली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जयराम ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार

Mon, 26 Oct 2026 04:59 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:59 PM IST
Jai Ram Thakur Praises Kaul Singh Negi at Rampur Nogli BJP Event
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में सोमवार को पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की। समारोह में रामपुर और ननखड़ी से बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। भाजपा ने इस भीड़ को पार्टी के प्रति जनसमर्थन के रूप में पेश किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने और ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने रामपुर के विधायक कौल सिंह नेगी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गांव, गली और स्थानीय स्तर से जुड़े छोटे-छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा कि जमीनी समस्याओं की सही जानकारी उसी व्यक्ति को होती है, जो क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और लोगों की परेशानियों को समझता हो। उन्होंने कहा कि कौल सिंह नेगी सत्ता में न होने के बावजूद रामपुर के प्रत्येक मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। कई नेता राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों पर भाषण देते हैं, लेकिन स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना अलग बात है। जयराम ठाकुर ने कहा कि रामपुर की जनता सौभाग्यशाली है कि उसे ऐसा नेतृत्व मिला है, जो हर मुद्दे को लेकर चिंतित रहता है और लोगों की लड़ाई लड़ता है। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की मौजूदगी विशेष रही। उन्होंने कहा कि विधायक तो बहुत मिलते हैं, लेकिन लोगों के दिलों पर राज करने वाले नेता कम होते हैं। उनके अनुसार, रामपुर में कौल सिंह नेगी की ऐसी ही पहचान बन रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पिछली बार जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम समय में कुछ कमी रह गई। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के इतने करीब पहुंचकर चूकने का दर्द अधिक होता है और रामपुर के समर्थकों ने इसे महसूस किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी और रामपुर का विधायक विधानसभा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा रामपुर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का उल्लेख करते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह चुनाव करवाने से बचना चाहती थी, क्योंकि उसे जनता के रुख का अंदाजा था। उन्होंने कहा कि आपदा अधिनियम लागू किए जाने के बाद चुनाव का मामला न्यायालय तक पहुंचा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हो पाए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का संकेत बताया और रामपुर के विकास को गति देने की बात कही। समारोह में भाजपा जिला महासू सह प्रभारी आशुतोष वैद्य, भाजपा जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा, भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान, सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, जिला परिषद सदस्य रानू खूंद और ममता आजाद सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: न्यू शिमला में डंगा गिरा तो 16 परिवारों पर मंडराएगा खतरा, पार्किंग भी बड़ी समस्या

26 Oct 2026

कानपुर: सड़क मार्ग से वाल्मीकि आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

26 Oct 2026

यूपी में बारिश-आंधी के साथ बढ़ेगी ठंड, 3 दिन में 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

26 Oct 2026

खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी

26 Oct 2026

उमरिया: पटाखों से भरा ट्रक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हो रहा था परिवहन, सुरक्षा के इंतजाम नदारद

26 Oct 2026
विज्ञापन

कांगड़ा: मटौर में मनूनी खड्ड पर नए सिरे से बनेगा लोहे का पुल, दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य

26 Oct 2026

पीलीभीत: हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल

26 Oct 2026
विज्ञापन

सीतापुर में मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

26 Oct 2026

गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर हॉल में उमड़ी संगत

26 Oct 2026

ममदोट में फूड सेफ्टी विभाग ने हलवाई की दुकान पर दी दबिश, मिठाइयों के सैंपल भरे

VIDEO: टेसू-झांझी: एक ऐसी प्रेम कहानी जो परवान चढ़ने से पहले मिटा दी गई, बारात लेकर निकले टेसू।

26 Oct 2026

VIDEO: करवा चौथ पर बढ़ा पुरुष ग्रूमिंग का क्रेज, सैलून में महिलाओं से आगे निकले पुरुष।

26 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम दूत अंगद और अहंकार युक्त रावण का संवाद।

26 Oct 2026

VIDEO: बाबूगंज बाजार में महिलाएं बोलीं, अब रात में भी सुरक्षित महसूस करते हैं।

26 Oct 2026

VIDEO: टेसू-झांझी: एक ऐसी प्रेम कहानी जो परवान चढ़ने से पहले मिटा दी गई, बारात लेकर निकले टेसू।

26 Oct 2026

VIDEO: महिला को मौत का खौफ दिखा 30 लाख के जेवर ठगने वाला गिरफ्तार।

26 Oct 2026

VIDEO: शक्ति धाम मंदिर में 18वें विशाल मां भवानी जागरण में उमड़े श्रद्धालु।

26 Oct 2026

VIDEO: पहले परीक्षा फिर बस के लिए इंतजार, सड़कों पर उमड़ी भीड़।

26 Oct 2026

VIDEO: पेट परीक्षा को लेकर ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़, रेल यात्री रहे परेशान।

26 Oct 2026

VIDEO: मतदान करने पहुंचीं प्रधानाचार्य ने बताईं शिक्षकों की उम्मीदें, शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर

26 Oct 2026

नर्मदापुरम: स्वामित्व रजिस्ट्री के दौरान पटवारी से अभद्रता और मारपीट की कोशिश, 40 से ज्यादा पटवारी पहुंचे थाने

26 Oct 2026

सिरमौर: नाहन में रंजिश भुलाकर गले मिले सिख और वाल्मीकि समाज, शोभायात्रा ने पेश की भाईचारे की मिसाल

26 Oct 2026

रोहनप्रीत, रमेश ठाकुर और अनुज शर्मा के नाम रही कुल्लू दशहरा की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या

26 Oct 2026

सिरमौर: शिलाई के शरली गांव में विवाह और समाज सुधार पर बड़े फैसले, दहेज पर रोक और बारातियों की संख्या होगी सीमित

26 Oct 2026

मंडी: नागेश्वर महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा पर बांटी औषधियुक्त खीर, दमा के मरीजों ने ग्रहण किया प्रसाद

26 Oct 2026

एमपी में बारिश का अलर्ट

26 Oct 2026

VIDEO: भारी पुलिस बल की निगरानी में मतदान शुरू, 8:10 बजे पहुंचा पहला वोटर; केंद्र पर डटे IPS मनोज कुमार

26 Oct 2026

सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की मौत, पीआरडी जवान घायल

26 Oct 2026

मोगा में फायरिंग में दो युवकों की माैत के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कोटपूतली-बहरोड़ न्यूज: कपड़े की दुकान में भीषण आग, 25 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख

26 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed