{"_id":"68ef5e4630790a166707ee49","slug":"video-district-level-cultural-and-athletics-competition-begins-at-rampur-school-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
पद्म राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में जिला स्तरीय चार दिवसीय छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग अंडर-14 सांस्कृतिक व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलन और झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पहले दो दिन छात्र और अगले दो दिन छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में शिमला 17 खंडों से आए 285 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक, एथलेटिक्स जूड़ो, शतरंज, भाला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सुबह के समय कॉलेज के पाटबंगला मैदान में आयोजित होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।